fbpx
pregnant

शादी से पहले प्रेगनेंट हो गई थीं ये 10 फीमेल स्टार्स

कोंकणा सेन शर्मा – कोलकाता गर्ल कोंकणा सेन शर्मा के बारे में खबरें आई कि वह शादी से पहले गर्भवती हो गई थी। कोंकणा अपने साथी कलाकार रणवीर शोरी को डेट कर रही थी। साल 2010 में उन्होंने शादी कर ली। शादी के ठीक बाद इस कपल ने अपने पहले बच्चे के बारे में घोषणा कर दी। हालांकि खबरों की मानें तो वे अब अलग हो चुके हैं। कोंकणा के शादी से पहले प्रेगनेंट होने की खबरों को नकारा था।

konkona sen sharma

सेलिना जेटली – मिस इंडिया यूनिवर्स सेलिना जेटली बॉलीवुड की एकदम हॉट कलाकार मानी जाती है। पीटर हॉग से शादी करने से पहले दोनों का रिलेशलशिप लम्बा रहा। मीडिया रिपोर्टस में कहा गया कि अपने जुड़वां बच्चों के जन्म से पहले सेलिना दुबई के होटलियर पीटर हॉग से डेट कर रहीं और प्रेगनेंट हो गई थी। सेलिना ने अचानक शादी की घोषणा कर दी और इसके कुछ ही समय बाद उनके जुडवां बच्चों का जन्म हुआ। हालांकि सेलिना ने शादी से पहले प्रेगनेंसी की खबरों का जोरदार खंडन किया।

 

celina_jaitley_twins

अमृता अरोड़ा – याद है आपको अमृता अरोड़ा का अचानक शादी के बंधन में बंधने की घोषणा करना! बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा बिजनेसमैन शकील लदाक के साथ रिलेशनशिप में थी जब वह प्रेगनेंट हुई। जैसे ही इस जोड़े को प्रेगनेंसी टेस्ट की पॉजिटिव रिपोर्ट मिली, तुरंत शादी करने की घोषणा कर डाली। लेकिन हर स्टार की तरह शादी से पहले प्रेगनेंसी की खबरों को दोनों नकारते रहे।

Amrita-Arora

श्रीदेवी – बॉलीवुड की यह अकेली ऎसी एक्ट्रेस हैं जिसने स्वीकारा किे वह शादी से पहले प्रेगनेंट हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीदेवी ने जब बोनी कपूर से शादी की थी, तब उन्हें सात माह की प्रेगनेंसी थी। इस कपल ने 1996 में शादी की। इस कपल की बड़ी बेटी जानवी का जन्म दोनों की शादी के कुछ दिनों बाद हो गया था।

sridevi

सारिका – बीते जमाने की कमसीन और खुबसूरत एक्ट्रेस सारिका ने कमल हासन को डेट किया। क मल हासन पहले से शादीशुदा थे। कमल हासन ने अपनी पत्नी से तलाक लिया और बिना सारिका से विवाह रचाए साथ-साथ रहने लगे। हालांकि सारिका तो साथ रहने से पहले ही गर्भ धारण कर चुकी थी। कुछ ही समय बाद इस कपल के पहले बेबी का जन्म हुआ। इसका नाम श्रुति हासन रखा गया। इसके बाद इस कपल के दूसरा बेबी हुआ जिसका नाम अक्षरा रखा गया और इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। हालांकि सारिका और कमल हासन की शादी ज्यादा लम्बी नहीं चली और दोनों ने तलाक ले लिया।

sarika

वीना मलिक – यह वही एक्ट्रेस है जिसके अस्मित पटेल के साथ हॉट सीन्स के कारण बिग बॉस का टाइम रात 9 बजे से 11 बजे शिफ्ट करना पड़ा।दुबई के एक बिजनेसमैन से शादी करने से पहले वीना के प्रेगनेंट होने की खबरें मीडिया में छाई रहीं और वीना सबको नकारती रहीं। वीना का अस्मित पटेल के साथ भी संबंध खबरों में छाया रहा।

Veena-malik

 

 

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

क्या है एंग्जाइटी डिसआर्डर, लक्षण और होने वाले विकार! वजन को लेकर न हो परेशान, अपनाएं ये टिप्स ! अपने त्वचा और होंठ की करें ऐसी देखभाल ज्यादातर लोगों को नहीं पता अपने बालों के रख-रखाव से जुड़े ये टिप्स! जब बच्चे दूध पीने में करें आनाकानी, अपनाएं ये तरीके! लहसुन खाओ, रोग भगाओ क्या आपकी रात भी करवटें बदलते हुए कटती हैं तो न हो परेशान, अपनाएं ये नुस्खें !